बक्शा, जौनपुर। भारत विकास परिषद द्वारा बक्शा ब्लाक के अगरौरा गांव में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा के पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक ने गांव के जरूरतमंदो का चयन कर 60 लोगों को कम्बल वितरित किया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने कहा कि हमारी शाखा सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण पांच सूत्रों पर कार्य करती है। सेवा सूत्र के तहत कम्बल वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। उपाध्यक्ष अवधेश गिरी ने कहा कि हर एक व्यक्ति को मानव सेवा के लिये तत्पर रहने की आवश्यकता है क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कार्यक्रम का संचालन उदय कुमार सिंह भारतीय ने किया। इस अवसर पर अतुल सिंह, सत्येन्द्र अग्रहरि, सुधीर पाठक, मुसाफिर सिंह, प्रेमचंद पाठक, राकेश पाठक, दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।
