विदुषी को मिला धात्री-कांति सम्मान

विदुषी को मिला धात्री-कांति सम्मान

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासी बाल गायिका विदुषी वर्मा को उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद एवं सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था नव निर्माण सेवा ट्रस्ट द्वारा लंका, वाराणसी में आयोजित सम्मान समारोह में धात्री-कांति सम्मान-2021 से नवाजा गया। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी राकेश त्रिपाठी ने विदुषी को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विदुषी को यह सम्मान उनकी कम उम्र में अर्जित उपलब्धियों व प्रतिभा को देखते हुए प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव विक्रम भारद्वाज, नव निर्माण सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष नूतन सिंह आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn