भभौरी ग्राम सभा में लिखा जा रहा नया इतिहास

भभौरी ग्राम सभा में लिखा जा रहा नया इतिहास

जौनपुर। विकास खंड सिकरारा के भभौरी ग्राम सभा में नया इतिहास लिखा जा रहा है। जहां हर तरफ जीते हुए प्रत्याशी शपथ और चार्ज का इंतजार कर रहे है, वही भभौरी ग्राम सभा की नव निर्वाचित प्रधान श्रीमती सीमा सिंह ने मानवता की नई मिशाल पेश की है। “जल ही जीवन है” इसी लाइन को सार्थक करते हुए बिना शपथ बिना चार्ज मिले जन जन की सेवा और उनकी समस्याओं को देखते हुए इस भीषण गर्मी में नलों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

प्रधान सीमा सिंह ने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नही है। इसकी मिशाल भभौरी ग्राम सभा में देखी जा सकती है। कोरोना महामारी से लड़ने हेतु चाहे सैनिटाइजेशन का कार्य हो या लोगों के पानी पीने की समस्या हो, सबकी समस्या को सेवा के रूप में देख कर उनकी समस्या का निदान किया जा रहा है। ग्राम सभा की जनता इन कार्यों की सराहना भी कर रही है। सभी सफाईकर्मी भी अपना योगदान दे रहे है।

 

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn