– Advertisement –
विवाहिता ने प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप | #TejasToday
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। नगर से सटे एक गांव निवासी विवाहिता ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका प्रेमी शादी का झांसा देकर तीन दिन पूर्व उसे ससुराल से भगा लाया और तीन दिनों तक यौन शोषण करता रहा है और फिर उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उक्त विवाहिता का पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम हो गया। इसी बीच युवती की शादी आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में हुई।
अक्षरा सिंह ने की शौचालय में रहने वाली वृद्ध महिला की मदद | #TejasToday
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –
विवाहिता युवती का उक्त युवक से प्रेम प्रसंग चलता रहा। तीन दिन पूर्व प्रेमी ने विवाहिता युवती को उसके ससुराल से शादी का झांसा देकर भगा लाया और एक मकान मे रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रेमी युवक ने रविवार को मंदिर में शादी का झांसा देकर उसे शाहगंज बाजार लाया और प्रेमिका को नगर से सटे चिरैया मोड़ पर छोड़कर फरार हो गया। पीडि़ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है छानबीन की जा रही है।



– Advertisement –