– Advertisement –
अक्षरा सिंह ने की शौचालय में रहने वाली वृद्ध महिला की मदद | #TejasToday
नालंदा, (पीएमए)। हाल ही में वृद्ध महिला कौशल्या देवी और उनकी 8 वर्षीय पोती धर्मशीला कुमार की खबर खूब देखी जा रही थी, जो शौचालय में रहने को मजबूर हैं। उनकी मदद के लिए भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह आगे आईं हैं।
शनिवार को नालंदा जिले के दिरीपर गांव पहुंचकर उन्होंने परिवार के हालात खुद देखकर फिर उन्हें आर्थिक मदद दी।अक्षरा ने वृद्ध महिला के हाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताकर कहा कि यह घटना रोंगटे खड़े कर देने जैसी है।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –
मैं शॉक्ड हूं कि इस बूढ़ी मां के पास रहने को घर नहीं है। अक्षरा ने कहा कि मुझे इस बूढ़ी मां के बारे में जानकारी सोशल मीडिया से मिली। ये जानकर बेहद दुख हुआ कि एक बुजुर्ग के पास घर नहीं है, वह इतनी गरीब है और उनके पास सर छिपाने को छत नहीं है, ना ही उनके बुढ़ापे का कोई सहारा है। आज मैंने यहां आकर उनकी मदद की और जरूरत पड़ी,तब आगे भी मदद करूंगी। साथ ही मैं लोगों से अपील करूंगी कि वहां भी जरूरत हो, लोगों की मदद को आगे आए। भोजपुरी फिल्म जगत और म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वहां निजी जीवन में बेहद संवेदनशील और सामाजिक मूल्यों के साथ जीने वाली इंसान है। पहले भी कई बार इस तरह मदद के काम करती रही हैं।



– Advertisement –