भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह अभिनेता पवन सिंह से संबंधों को लेकर अश्लील गाने पर रखा एएसपी के सामने अपना पक्ष

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह अभिनेता पवन सिंह से संबंधों को लेकर अश्लील गाने पर रखा एएसपी के सामने अपना पक्ष

 

 

पटना (पीएमए)। भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह द्वारा गाये अश्लील गाने के मामले में पुलिस की जांच चल रही है। इसी क्रम में भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह एएसपी सदर संदीप सिंह के कार्यालय में पहुंचकर अपना पक्ष रख चुकी हैं। दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने और अभिनेता पवन सिंह के सम्बंधों को लेकर गायक नीलकमल सिंह द्वारा गाये अश्लील गाने के मामले में राजधानी पटना स्थित कंकड़बाग थाने में एक केस दर्ज कराया है।

उधर, एएसपी सदर संदीप सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। अक्षरा सिंह सहित कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। अक्षरा सिंह ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह के संबंधों को लेकर गाये इस गाने में अश्लील टिप्पणी की गई थी और इसे यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। पुलिस ने गाने की वॉइस रिकार्डिंग की जांच कराने को भेजी है।

बता दें कि, पिछले दिनों अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता पवन सिंह को लेकर गाया अश्लील गीत इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इस सम्बंध में अक्षरा सिंह की शिकायत पर राजधानी पटना स्थित कंकड़बाग थाने में भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस सम्बंध में अक्षरा सिंह से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, अश्लील गाने में भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह की आवाज है या नहीं, इसकी जांच के लिए गाने की वाइस रिकार्डिंग की जांच करवाई जा रही है। दरअसल, गाने का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। उसमें सिर्फ आवाज सुनाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तमाम सुबूतों की छानबीन की जारी है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह से दोबारा मामले की जानकारी ली गई है। पुलिस जांच में जुटी है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई होनी तय है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn