जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सहज योग के आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन 20 जून दिन रविवार को प्रातः 4 बजे से आयोजित किया गया है। परमपूज्य माताजी निर्मला देवी ने कहा है कि प्रत्येक दिन हम यह देखते हैं कि बीज अंकुरित होता है, पुष्प खिलते हैं तब फल पकते हैं लेकिन हम लोगों ने यह कभी नहीं सोंचा कि यह कैसे होता है? यह परमात्मा के प्रेम की शक्ति है जो प्रकृति में फैली हुई है तथा वहीं यह कार्य कर रही है।
इस प्रेम की शक्ति का अनुभव हम अपने शरीर के सूक्ष्म तंत्र से कर सकते हैं जो कि कुण्डलिनी जागरण द्वारा सहजयोग में संभव है। योग से तनाव, चिन्ता और क्रोध कम होने लगता है। चित्त एकाग्र होता है और स्मरण शक्ति का विकास होता है। स्वास्थ्य अच्छा तथा रोगों पर नियंत्रण होने लगता है। पारिवारिक जीवन अच्छा होने लगता है। बच्चे पढ़ाई में अच्छे होने लगते हैं। यह जानकारी शुभम साहू ने दी।