बुजुर्ग महिला का शव मिलने से मचा हड़कम्प
चंदन अग्रहरी
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में सड़क किनारे अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से हड़कम्प मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग पर उस समय हड़कम्प मच गया जब सड़क किनारे अज्ञात बुजुर्ग महिला के शव को लोगों ने देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से मृतक बुजुर्ग महिला सड़क के किनारे बैठी रहती थी। मृतक महिला मंदबुद्धि बतायी जा रही है।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत