– Advertisement –
पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित
अमित शुक्ल
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र के निकट बुधवार को विद्युत पोल गिर जाने से 33/11केवीए विद्युत उपकेन्द्र से अन्य फीडरों पर जाने वाली आपूर्ति बाधित हो गयी।
जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र में देर रात से ही लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में विद्युत पोल पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति में व्यवधान पहले से ही उत्पन्न हो रहा था। इसी बीच बुधवार की दोपहर 33 केवीए (मेन सप्लाई) के लिये लगा विद्युत पोल गिरने से उपकेन्द्र से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति एकाएक ठप हो गयी। सूचना मिलते ही विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात अवर अभियन्ता सन्दीप सरोज मौके पर पहुँचे।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

उन्होंने बताया कि देर रात्रि से लगातार हो रही बारिश के कारण उपकेन्द्र के पीछे 33 केवीए विद्युत आपूर्ति के लिये लगा पोल अचानक गिर गया है। खराब मौसम के कारण 33 केवीए चालू करने के कार्य में कुछ घण्टे का समय भी लग सकता है। बारिश थमते ही विद्युत बहाली का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत
– Advertisement –