– Advertisement –
सन्तेश्वर महादेव के पुजारी का हुआ निधन
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के समाधगंज (कुरनी) बाजार स्थित नवनिर्मित सन्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पुजारी बाबा तुलसीदास (त्रिवेणी दास) का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन से सन्त समाज व श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बाबा जी ने आश्रम के पास ही जनसहयोग से शिव मंदिर निर्माण करवाया था। उसमें मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो पाई थी। चार दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक हुआ था। नगर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। राहत होने पर डॉक्टर की सलाह पर उन्हें आश्रम लाया गया था। बुधवार की सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी और उनका प्राणान्त हो गया। इस घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में सन्त समाज व श्रद्धालु उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने आश्रम पहुंच गये। आश्रम के पास ही शाम को विधि विधान से उन्हें समाधि दे दी गई। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. राकेश मिश्रा मंगला गुरु, महात्मा के शिष्य जय बाबा, ग्राम प्रधान अजय सरोज, राजेश सिंह, मो. खालिद, पुरवा के प्रधान जय गुप्ता, मुन्ना सिंह, पप्पू यादव, बेचू सिंह आदि मौजूद रहे।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत
– Advertisement –