भगवा रक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न
मुंबई। भगवा रक्षा परिषद की बैठक मीरा रोड मुम्बई महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सतीश सिंह (भगवा रक्षा परिषद) के नेतृत्व में आयोजित की गई संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आदरणीय नगरसेवक पंकज पाण्डेय (भावी विधानसभा प्रत्याशी) के कार्यालय में सम्पन्न हुवा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सतीश सिंह एंव अभिषेक मिश्रा (महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष), पिंटू सिंह (जिला अध्यक्ष पालघर) व उत्तर प्रदेश से अखिलेश शुक्ला (प्रदेश उपाध्यक्ष) और अन्य 50 के ऊपर संघठन से व जौनपुर के भाई बन्धु वहां उपस्थित रहे। संघठन के व अन्य सभी लोगों ने विशेष मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में शामिल पवन शुक्ला राष्ट्रीय मंत्री (भगवा रक्षा परिषद) का भव्य स्वागत किया गया।
पवन शुक्ला ने वहां उपस्थित सभी लोगों को संगठन के बारे में मजबूती प्रदान करने के बारे में बताया और पदाधिकारियों से संघठन विस्तार करने की अपील भी की।
The post भगवा रक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न appeared first on Tejas Today.