– Advertisement –
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया पौधरोपण
संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के खालिसपुर स्थित रामचंद्र राम अवध मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर झन्डारोहण जय प्रकाश पाठक ने किया। तत्पश्चात स्वागत व माल्यार्पण प्रबंधक विभव प्रकाश पाठक व उदधि प्रकाश एडवोकेट ने किया। इसके बाद संजय मिश्र उपजिलाधिकारी बदलापुर, कौशलेश कुमार उपजिलाधिकारी, चौब सिंह क्षेत्राधिकारी बदलापुर, तहसीलदार बदलापुर ने पौधरोपण किया।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

उन्होंने बताया कि वृक्षों से हमें आक्सीजन, फल आदि की प्राप्ति होती है। क्षेत्राधिकारी श्री सिंह ने कहा कि एक वृक्ष को पाल-पोस करके बड़ा करना दस पुत्रों के पालन करने के समान है। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र सिंह महामंत्री, डा. अशोक मिश्र, अनिल सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, श्रीप्रकाश पांडेय, विष्णुदत्त शुक्ल, विवेक पांडेय, अरुण यादव, सुनील यादव, आनन्द सिंह, पारसनाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे। अन्त में विरद पाठक ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
– Advertisement –