– Advertisement –
जनवादी सोशलिस्ट पार्टी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कृपाशंकर यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थित हौज शहीद स्मारक पर जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय चौहान ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्हें कार्यकर्ता सम्मेलन किया। मुख्य अतिथि डा. संजय चौहान ने कहा कि मोदी जी कहते थे कि हम देश बिकने नहीं देंगे लेकिन अब देश के पास बचा ही क्या है जो कोई बेचेगा। चाहे बीएसएनल हो, रेलवे हो, बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां हो, मोदी जी ने सब पंूजीपतियों के हाथ में बेच दिया। अब देश में बचा ही क्या है।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के पहले शिष्य चंपारण के मुकुल मुकुल सिंह चौहान थे। उन्होंने बताया वह पहली शहादत देने वाले हमारे पूर्वज गोपाल चौहान थे। भाजपा सरकार झूठ बोलने वालों की सरकार है। हर तरफ बेरोजगारी असंतोष अराजकता बड़ा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ हैं। 2022 चुनाव आने वाला है। आप लोग अभी से लग जाइए। जनवादी पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाइए। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि विजय चौहान, जिलाध्यक्ष अमरनाथ चौहान, शिव जगत चौहान, उमेश यादव आदि लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरनाथ चौहान और संचालन प्रधान महासचिव सत्य प्रकाश चौहान ने किया। इस मौके पर प्रधान चंदन सिंह चौहान, बृजपाल सिंह, नरसिंह चौहान, दीपक चौहान, राजेश्वर, संदीप, राजन सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
– Advertisement –