– Advertisement –
एपीटी थाने के हेड कांस्टेबल को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से किया गया सम्मानित
जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार को भारत सरकार की तरफ से अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। पदक से सम्मानित किए जाने पर विजिलेंस प्रभारी ब्रजेश राय, उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी समेत उच्च अधिकारियों ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

स्वतंत्रता दिवस पर थानाध्यक्ष ग्रिजेश श्रीवास्तव ने उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित कर अपनी शुभकामनायें दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस उपलब्धि पर थाना परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। इस अवसर पर मुख्य आरक्षी संतोष गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, रूपचन्द्र, शिवजी गुप्ता, शेष कुमार राय, महिला मुख्य आरक्षी सुकमीन देवी, आरक्षी दिलीप कुमार राय, अभिषेक पुरी, कम्प्यूटर आपरेटर योगेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, टीजी 2 शिखर श्रीवास्तव आदि रहे।
– Advertisement –