– Advertisement –
श्रद्धालुओं से भरे टैम्पो की ट्रैक्टर से हुई भिड़ंत में एक की हुई मौत, 14 घायल
आरके धनगर
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिराजजी की परिक्रमा कर अछनेरा लौट रहे श्रद्धालुओ के टैंपो की हरा चारा भरे ट्रैक्टर से भिडंत हो गयी। दुर्घटना मे एक किशोर की मौत हो गयी तो वही टैपो मे सवार 14 अन्य लोग घायल हो गये। इनमे से चार के गंभीर चोटै वताई गयी है। सभी को उपचार हेतु हास्पीटल मे भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मंगेरा अछनेरा आगरा के करीब 15 युवक व किशोर टैंपो से बीती शाम गिरिराज परिक्रमा करने आये थे। रात भर परिक्रमा कर सुवह 7 बजे वह टैपो से वापस गांव लौट रहे थे कि मथुरा गोवर्धन रोड पर गोवर्धन लोक के सामने हरा चारा भर कर ला रहे ट्रैक्टर से टैंपो की आमने सामने भिडंत हो गयी।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

भिडंत के बाद चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगो ने घायलो को टैपो मे से निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोवर्धन मे भर्ती कराया। जिनमे से एक पुष्पेन्द्र पुत्र शिवकुमार 16 वर्ष की मौत हो गयी। वही विश्वनाथ 20, कमलकिशोर 20, चंद्रपाल 17, कान्हा 16, अमित 18, विन्दू 16, विष्णू 25, रवि 25 (टैंपो चालक), मोहित 10, कौशल 12, भोला 17, अंशुल 16 व दीपू 18 घायल हो गये। सभी को उपचार हेतु हास्पीटल मे भर्ती कराया है जिनमै से चार लोगो को मथुरा रैफर कर दिया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव दुबे ने वताया कि टैपो सवार एक किशोर की मौत हो गयी है । मृतक का पोस्ट मार्टम करवाया जा रहा है। प्रकरण मे पीडित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
– Advertisement –