जय भारत महासम्पर्क अभियान में कांग्रेसजनों ने किया जनसम्पर्क
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पंवारा न्याय पंचायत अन्तर्गत सराई गाँव में जन भारत महासम्पर्क अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क अभियान का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुकुन्द तिवारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने गाँव के विभिन्न बस्तियों में घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सन्देश लोगों तक पहुँचाया और कहा कि आपने सबको बारी बारी से मौका देकर कई बार आजमाया लेकिन आपने जिसको अपना नेतृत्व सौंपा।

उन सभी ने आपको ठगने और लूटने का ही काम किया। हम काग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी का यह सन्देश आप तक पहुंचाने आये हैं कि आप सब आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ दे। हमारी पार्टी निश्चित ही प्रदेश जनता को राहत दिलाते हुए प्रदेश की सूरत बदलने का काम करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डा. प्रमोद के0 सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों, मजलूमों और सभी वर्गों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटेलाल तिवारी एवं संचालन ब्लाक अध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर धीरेन्द्र त्रिपाठी तमाम लोग उपस्थित रहे।
The post जय भारत महासम्पर्क अभियान में कांग्रेसजनों ने किया जनसम्पर्क appeared first on Tejas Today.