– Advertisement –
झूठ के दम पर राज कर रही भाजपा सरकारः अजय त्रिपाठी
धर्मापुर, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अजय त्रिपाठी ने शुक्रवार को स्थानीय बाजार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देश तथा प्रदेश में सिर्फ झूठ के दम पर कार्य करने वाली सरकार काबिज है। किसानों की दुगुनी करने की घोषणा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में खाद बीज के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल व डीजल तो इतने महंगे हो गए हैं कि सब आमजन को वाहनों से चलने में पसीने छूट जा रहे हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर भी दबाव बना रही है।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

हर रोज प्रदेश के किसी न किसी जिले में बहन-बेटियों की आबरू रौंदी जा रही हैं दिनदहाड़े बैंकों में लूटपाट की जा रही है। भाजपा सरकार इसे रामराज का नाम दे रही है लेकिन असल में यह रामराज नहीं, बल्कि रावणराज है। सपा नेता अजय त्रिपाठी ने कहा कि सपा सरकार के दौरान दी गयी डायल 100 का नाम बदल देने से कुछ नहीं होने वाला है। जनता यह जान रही है कि आज जिस डायल 100 को डायल 112 नाम दे दिया गया है, यही महत्वपूर्ण सौगात अखिलेश यादव ही द्वारा जनता को दिया गया था। जनता अब इनके झूठे मंसूबों को जान गई है, इसलिए आगामी 2022 के चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को वोट करके पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के कुर्सी पर विराजमान करेगी। इस दौरान सपा नेता कैलाश यादव, रामफल यादव, बबलू उपाध्याय, राम चरित्र यादव, सूबेदार यादव, पप्पू जायसवाल, आशीष जायसवाल, चंदन यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
– Advertisement –