केन्द्रीय मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आये हुये थे मंत्री
ओबैदुल्ला
भदोही। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय शुक्रवार को कालीन नगरी भदोही में पहुंचे। नगर के अजीमुल्लाह चौराहे पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय जिले के सुरियावां व ज्ञानपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आएं थे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी के नेता उनके आगमन को लेकर इंदिरा मिल चौराहे पर खड़े रहे। वे सड़क मार्ग से होते हुए इंदिरा मिल चौराहे पर पहुंचे। जहां से उन्हें नगर के अजीमुल्लाह चौराहे पर लाया गया। जहां पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। उसके बाद भारी काफिले के साथ केंद्रीय मंत्री सुरियावां के लिए रवाना हो गए।
इस मौके पर पार्टी के नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, अमित जायसवाल सुद्धी गुप्ता गिरधारी जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, विनीत बरनवाल, अजय सिंह, आशीष जायसवाल, प्रभु सेठ, राजेश जायसवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
The post केन्द्रीय मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत appeared first on Tejas Today.