Jaunpur News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार
मीरगंज, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गाँव मे एक किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने के मामले मे पुलिस ने एक अभियुक्त को गोधना तिराहे से पकड़कर जेल भेज दिया है।
मीरगंज थाना के एक गाँव की एक महिला ने पुलिस को सुचना देकर बताया की 26 जुलाई की रात आठ बजे उनकी बेटी माचिस लेने दुकान पर जा रही थी। एक चक्की में तीन युवकों ने उसकी बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था। जिसकी सुचना उसने पुलिस को दी है।

पुलिस ने तीन युवको के खिलाफ पास्को एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया था। आज पुलिस ने गोधना तिराहा से आरोपी दीपक चौरसिया पुत्र स्व वृजलाल चौरसिया निवासी बभनियांव (राजा राम का पुरा) थाना मीरगंज को सुबह साढे दस बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
The post Jaunpur News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार appeared first on Tejas Today.