– Advertisement –
Jaunpur News: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोकसभा
महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के में सोमवार को कार्यालय पर भाजपा मंडल महराजगंज के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित कर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह ने किया।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह भाजपा व संघ के सच्चे निष्ठावान धैर्यवान कार्यकर्ता थे जिनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। साथ ही कार्यकर्ताओं को को संकल्प दिलाते हुए कि उनके आदर्शों पर चलने की बात कही वही मुख्य रूप से बदलापुर विधानसभा विस्तारक मिथिलेश, मंडल अध्यक्ष बलवीर गौड़, मण्डल महामंत्री आनंद उपाध्याय, सिद्धार्थ सिंह, दिनेश सिंह मण्डल उपाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, अतुल तिवारी, नरेंद्र गिरी, शक्ति केंद्र संयोजक निर्भय सिंह, राजेन्द्र शर्मा, आईटी एवं मीडिया संयोजक सचिन सिंह, लीलाधर दुबे आदि उपस्थित रहे।
– Advertisement –