– Advertisement –
Jaunpur News: सांसद ने सुनी लोगों की समस्याएं
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दो ग्रामसभाओं जीतापुर व धनुहा में क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज ने बैठक कर बूथ सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं व सैकड़ों ग्रामीणों की समस्यायें सुनी व कुछ का मौके पर निस्तारण किया।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शरद उपाध्याय, महामंत्री अशोक सरोज, उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय, रोहित यादव, सूर्यमन दूबे, पन्ना पटेल, राजकुमार यादव, पूर्व प्रधान श्यामधर मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकर्ता धीरज सिंह, युवा भाजपा नेता सुनील प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
– Advertisement –