बर्थडे पार्टी बना मौत का कारण
सोनू सिंह
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में सोमवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया। दो मंजिला घर की छत पर बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान छत भरभरा कर गिर पड़ी मलबे में एक दर्जन से ज्यादा लोग दब गए। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। इस घटना के बाद हंसी-खुशी वाले घर में मातम का माहौल छा गया। घटना थाना ताजगंज क्षेत्र के धांधूपुरा की है।

दो मंजिला मकान की छत पर बर्थडे पार्टी चल रही थी। तभी अचानक से पूरी छत गिर पड़ी जिससे दो मंजिला मकान पूरा ढह गया। इस मलबे में एक दर्जन से ज्यादा लोग दब गए। चारों ओर चीखपुकार मच गई। आस-पास के लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं जानकारी होने पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। लोग घायलों को कंधे पर रख इलाज के लिए दौड़ते दिखाई दिए। मौके पर ही दो लोगों की मौत से बर्थडे पार्टी की खुशियां मातम में बदल गयीं। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी प्रभु नारायन सिंह एसएसपी मुनिराज मौके पर पहुंचे गए।
The post बर्थडे पार्टी बना मौत का कारण appeared first on Tejas Today.