बदमाशों ने पेट्रोल पम्प कर्मचारी से लूटे 11 लाख रूपये
फायरिंग कर बदमाश हुए फरार
सोनू सिंह
आगरा। सिकन्दरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुनकता में मंगलवार को अफरा तफरी मच गई। तीन बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी मनोज को लूट का शिकार बनाया। पीड़ित मनोज ने बताया कि पेट्रोल पंप का कैश करीब 11 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिये जा रहा था। तभी पीछे से आये बाइक सवार बदमाशों ने मोटरसाइकिल में लात मारकर गिरा दिया और फायरिंग कर कैश लूट कर भाग गए।

फायरिंग की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आईजी नवीन अरोड़ा और एसएससी मुनिराज पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस सीसीटीवी फुटेज जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि बदमाश जिस बाइक से आये थे। उस बाइक को उन्होंने वहीं पर छोड़ दी थी और एक अन्य व्यक्ति से बाइक छीनकर भाग गए हैं। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
The post बदमाशों ने पेट्रोल पम्प कर्मचारी से लूटे 11 लाख रूपये appeared first on Tejas Today.