– Advertisement –
Jaunpur News: राष्ट्रीय लोकदल की ग्रहण किया सदस्यता
जौनपुर। तारापुर स्थित कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए विरेन्द्र कुमार बिन्द, गुलशन, दीपक, अफशाना, मकबूल अहमद, जुबैदा खातून ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह ने नये सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 28 अगस्त को किसानों एवं आम लोगों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल उ.प्र. को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डा. एसए रिजवी, महेंद्र विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ निसार अहमद, नगर अध्यक्ष मो. इस्लाम, मीडिया प्रभारी उपेन्द्र श्रीवास्तव, मो. यासीन, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, नागेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
– Advertisement –