Jaunpur News: 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी सपा की सरकारः डा. संजय
जौनपुर। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ जनवादी क्रांति यात्रा शुक्रवार को जौनपुर पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

डा. संजय सिंह चौहान ने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उत्साह के साथ जनवादी क्रांति यात्रा में भागीदारी करते हुए समर्थन दिया है उससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की सत्ता से विदाई अब तय है। वहीं जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की जनक्रांति यात्रा के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन गरियाँव बाजार मुंगराबादशाहपुर में आयोजित किया गया।
इस मौके पर विधायक शैलेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरनाथ चौहान, जयहिन्द यादव, पंकज मिश्रा, राहुल यादव, विशाल यादव आदि उपस्थित रहे।
The post Jaunpur News: 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी सपा की सरकारः डा. संजय appeared first on Tejas Today.