Jaunpur News: नरेन्द्र बने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष
गभिरन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय को पार्टी ने किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिसकी जानकारी होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त हो गई।

ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव के कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर व आपस में एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर किया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि श्री उपाध्याय को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी को और मजबूती मिल गई है। इस मौके पर सूबेदार सिंह, प्रेमचंद तिवारी, अमरनाथ मिश्रा, जितेंद्र सिंह आदि ने खुशी जाहिर किया।
The post Jaunpur News: नरेन्द्र बने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष appeared first on Tejas Today.