– Advertisement –
Jaunpur News: पत्रकार संघ केराकत की बैठक सम्पन्न
पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। पत्रकार संघ केराकत की कार्यकारिणी के दो वर्ष पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक अधिवक्ता सभागार में रविवार को आयोजित की गई।
संरक्षक मण्डल के सदस्य रामदास यादव, आरिफ अंसारी, नरायन सेठ राही, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, रामजनम पटेल व ऋषिकेश त्रिपाठी ने सर्वसम्मति से संगठन के पुनः सृजन हेतु दिये गये प्रस्ताव को स्वीकार करते हुये आगामी बैठक में पदाधिकारियों के मनोनयन करने की बात कही।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

वरिष्ठ पत्रकार रामदास यादव ने कहा कि पत्रकार संघ के दो वर्ष के कार्यकाल में संगठन के पदाधिकारियों ने बहुत मर्यादित तरीके से पत्रकारों के हित में काम किया। इसे देखते हुए पुनः पुरानी कार्यकारिणी को संगठन का नेतृत्व सौंपना न्यायोचित होगा।
इस अवसर पर संजय दूबे, अमित गुप्ता, पंकज भूषण मिश्रा, राजेश मिश्रा, अमित सिंह, केतन विश्वकर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, अवनीश वर्मा, त्रिलोकी गुप्ता, अरविंद सेठ, प्रवीण कुमार, गुलजार अली, दिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
– Advertisement –