सुखदेव राजभर का हालचाल लेने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव
शुभांशू जायसवाल
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को सुखदेव राजभर से मिलने उनके घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। बता दें कि सुखदेव राजभर विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं और अभी बसपा के विधायक हैं। वह काफी समय से बीमार चल रहे हें। अखिलेश यादव ने घर जाकर सुखदेव राजभर का हालचाल लिया।

हालांकि अचानक उनका सुखदेव के घर पहुंचकर उनका हालचाल लेने को सियासी रंग दिया जा रहा है। चर्चा है कि सुखदेव राजभर के पुत्र कमलाकान्त राजभर जल्द ही सपा में शामिल हो सकते हैं। सुखदेव राजभर पत्र लिखकर पहले ही समर्थन कर चुके हैं। लम्बी बीमारी के चलते उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान सुखदेव राजभर की पत्नी सुमित्रा देवी, उनके पुत्र कमलाकान्त राजभर, दिनेश राजभर, संदीप राजभर, डा. चन्द्रशेखर सोनकर, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, अरविन्द कश्यप, डा. सुबाष आदि उपस्थित रहे।
The post सुखदेव राजभर का हालचाल लेने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव appeared first on Tejas Today.