बहू का अश्लील वीडियो बनाकर ढाई वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा ससुर
मानवेन्द्र सिंह
उरई, जालौन। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रगेदा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जहां ससुर की सेवा के लिए अपने बच्चों के साथ पति से दूर ससुर के साथ रह रही महिला का ससुर ढाई वर्ष तक अपनी ही बहु का शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद चचिया ससुर व एक अन्य रिश्तेदार ने भी उसके साथ जबरन सम्बन्ध बनाये। जब महिला ने इसकी शिकायत परदेश में रह रहे अपने पति से फोन पर की तो उसने घर आकर परिजनों के साथ मिलकर पहले महिला को पीटा और फिर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर की है।

मालूम हो कि डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अवधेश कुमार पुत्र श्यामाचरण के साथ हुई थी। शादी से पूर्व ही उसकी सास की मृत्यु हो चुकी थी। शादी के बाद उसके ससुर ने उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रगेदा में नया मकान बनवाया। घर मे अकेले ससुर की सेवा के लिए उसका पति महिला व उसके बच्चों को यही छोड़कर गुजरात काम धंधे के लिए चला गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुर उस पर गन्दी निगाह रखता था और ढाई वर्ष पूर्व उसने किसी तरह नींद की गोली खिलाकर बेहोशी की हालत में महिला का अश्लील वीडियो बना लिया।
इसके बाद उसी वीडियो के सहारे ससुर श्यामाचरण उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। कुछ समय बाद वही वीडियो उसके चचिया ससुर कमलेश शर्मा पुत्र रघुनन्दन निवासी सुशील नगर उरई के मोबाइल में भी पहुच गया और उसने भी महिला का शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इस बारे में कई बार उसने अपने पति से शिकायत की लेकिन पति उल्टा उसे ही डाँटता रहा। पीड़िता का आरोप है कि इसी वर्ष बीते मई माह में उसका एक सम्बन्धी अशोक शर्मा पुत्र लक्ष्मणदास निवासी नारोभासकर जालौन उसके घर आया और उसके ससुर के साथ मिलकर शराब पी। आरोप है कि इसके बाद उसके ससुर ने महिला को अपने कमरे में बुलाया और दोनों ने मिलकर महिला को निर्वस्त्र कर दिया। इसके उपरान्त ससुर ने महिला के साथ गलत काम किया और रिश्तेदार अशोक शर्मा ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत फिर से अपने पति से की तो उसका पति भी गुजरात से वापस आ गया और उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला को पीटा और उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने पति, ससुर, चचिया ससुर ओर रिश्तेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
The post बहू का अश्लील वीडियो बनाकर ढाई वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा ससुर appeared first on Tejas Today.