Jaunpur News : आनन्द प्रेमघन सरोज बने लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष
जौनपुर। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ललित चौधरी ने लाइन बाजार कन्हईपुर निवासी आनंद प्रेमघन सरोज को जौनपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति के बाद बुधवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ बैठक करते हुए आनंद प्रेमघन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जिले के सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को उतारेगी। शीघ्र ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का गठन युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे।

साथ ही विभिन्न सामाजिक मुद्दों, और जनसमस्याओं को लेकर शीघ्र ही जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरे लिए सर्वोपरि है। जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर आनंद प्रेमघन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष ललित चौधरी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस (केंद्रीय मंत्री) के प्रति आभार प्रकट किया गया। बधाई देने वालों में डा. सुभाष चंद्र मिश्रा, प्रदीप यादव, जोगेन्दर सोनकर, डा. रमेश चंद्र, महमूद खां, सुरेश सरोज, डा. राम विलास, अवधेश यादव आदि प्रमुख रहे।
The post Jaunpur News : आनन्द प्रेमघन सरोज बने लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष appeared first on Tejas Today.