बाढ़ के पानी में डूबने से मासूम की हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
विशाल रस्तोगी
रेउसा, सीतापुर। थाना थानगांव क्षेत्र के लोधपुरवा मजरा गोलोक कोड़र में तीन वर्षीय बालक अभिमन्यु की बाढ़ के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी। बताते हैं कि गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ था। अभिमन्यू किसी तरह से इसी बाढ़ के पानी की चपेट में आग या और पानी में डूबकर उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करनी शुरू कर दी है।

The post बाढ़ के पानी में डूबने से मासूम की हुई मौत appeared first on Tejas Today.