Jaunpur News : इनर व्हील की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न
जौनपुर। नगर के एक होटल में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती अर्चना वाजपेई की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न हुई। वाजपेई जी ने क्लब परिवार के साथ बैठक किया। साथ ही उन्होंने अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल, सचिव सरोज सिंह, कोषाध्यक्ष ममता मिश्रा, आई.एस.ओ. डा. रंजीता सिंह एवं एडिटर प्रियंका पाण्डेय से मुलाकात किया। अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का स्वागत किया।

साथ ही क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इनर व्हील क्लब द्वारा महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाया गया जिसका उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष सुनीता सिंह ने किया। इनर व्हील प्रार्थना गीत क्लब मेंम्बरों द्वारा पढ़ी गई। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने सभी की प्रसंशा करते हुये क्लब की अग्रीम कार्ययोजनाओं पर चर्चा किया। इस अवसर पर डा. अजय पाण्डेय, ममता मिश्रा, मृदूला सिंह, पूनम मिश्रा आदि की उपस्थिति रही।
The post Jaunpur News : इनर व्हील की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न appeared first on Tejas Today.