– Advertisement –
Jaunpur News: शिक्षक दिवस पर डॉ देवब्रत को बेस्ट सीनियर साइंटिस्ट अवार्ड से किया गया सम्मानित
जौनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवम मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार तथा इंटर नेशनल जर्नल फ़ॉर मॉडर्न ट्रेंड्स इन साइंस टेक्नोलॉजी, विजयवाड़ा आन्ध्र प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर के प्राणी विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. देवव्रत मिश्र को बेस्ट सीनियर साइंटिस्ट एवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. मिश्र के शोध पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोमती नदी में पाई जाने वाली मछलियों की विविधता एवं संरक्षण की स्थिति पर किये गए कार्य पर प्रबन्ध निदेशक डॉ. वी.दिव्या द्वारा ऑनलाइन दिया गया।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

इसके पूर्व में डॉ. मिश्र को प्राणी विज्ञान में किये गए शोध कार्यों पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार मिल चुके हैं। डॉ. मिश्र के चार दर्जन से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जनरल्स में शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। कोशिका एवं आनुवंशिकी तथा भ्रूण विज्ञान पर पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। शिक्षक दिवस पर डॉ. मिश्र द्वारा संपादित आंग्ल भाषा में संपादित पुष्तक “रिसर्च एक्सप्लोरर” नोशन प्रेस चेन्नई द्वारा ऑनलाइन पुस्तक का विमोचन हुआ।
डॉ. मिश्र 90 से अधिक कॉन्फ़्रेंस मे अपनी सहभागिता कर चुके हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण एवं समसामयिक मुद्दों पर अपना व्याख्यान दे चुके हैं। इसके साथ- साथ विज्ञान के छेत्र में स्थापित ख्याति लब्ध समितियों में आजीवन सदस्य एवं कार्य कारी सदस्य के रूप में अपना योगदान एक सजग शिक्षक के रूप में कर रहें हैं।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
– Advertisement –