– Advertisement –
Jaunpur News : पूर्व पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह की मनायी गयी प्रथम पुण्यतिथि
चंदन अग्रहरी
शाहगंज, जौनपुर। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। बुढ़वा बाबा मन्दिर पोखरा पर आयोजित कार्यक्रम में परिजन समेत नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष के चित्र पर उनकी पत्नी ऊषा देवी, बड़े पुत्र ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह, छोटे पुत्र प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी वीरेंद्र सिंह (बंटी), एडमिरल राजेश सिंह समेत पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभानन्द यादव, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान छोटे पुत्र वीरेंद्र सिंह उर्फ बंटी की आँखे भर आईं। उन्होंने अपने पिता के समाज के प्रति किये गये कार्यों को याद किया। कहा कि पिता जी के अधूरे सपने को साकार करने हेतु जनता की सेवा करता रहूंगा।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
– Advertisement –