– Advertisement –
Jaunpur News : कुपोषित बच्चे के परिजन को दी गई गाय
कृपाशंकर यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी एक कुपोषित बच्चे के स्वास्थ्य के लिये उसके परिजन को एक गाय सोमवार को दी गयी। जानकारी के अनुसार बाल विकास परियोजना सिरकोनी के तहत उक्त गांव निवासी वासुदेव यादव को अमदहा गौशाला से गाय दिलवाया गया। यह पुनीत कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

उन्होंने बताया कि वासुदेव यादव के परिवार में एक आराध्या नाम की बच्ची कुपोषित है। यह काम बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निर्देश पर किया गया है। शासन द्वारा एक योजना संचालित है जिसमें कुपोषित बच्चों के परिवारों को गौशाला से गाय दिलवा कर बच्चे के पोषण स्तर में सुधार किया जाना है। यह काम आगे भी किया जायेगा। इसके लिये कुपोषित बच्चों के परिवारों से सम्पर्क कर जागरूक किया जा रहा है।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
– Advertisement –