– Advertisement –
Jaunpur News : शोषित वैश्य समाज संघ की बैठक सम्पन्न
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मनराजी मुन्नरराम महाविद्यालय बधवां में शोषित वैश्य एवं अति पिछड़ा समाज संघ की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि संतोष अग्रहरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि डा. नीरज स्वामी, कार्यवाहक अध्यक्ष पंकज भोज्यवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छोटेलाल निगम, संयोजक दुर्गा प्रसाद साहू रहे। 2022 के चुनाव को लक्ष्य करते हुए वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी हमें भी चाहिये।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

जो भी पार्टी हमें मान सम्मान देगा, राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा हम उसी के साथ रहेंगे। इस मौके पर संरक्षक रामचंद्र उमर वैश्य, अध्यक्ष संजय कुमार साहू, उपाध्यक्ष शिव गोविंद उमरवैश्य, महासचिव सुरेश कुमार जायसवाल, मंत्री केदारनाथ सोनी, संगठन मंत्री अरुण कुमार साहू, प्रचार मंत्री रमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, सलाहकार रामजनक साहू, सलाहकार मुकुंद लाल साहू, संगठन मंत्री बनवारी लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन विजय कुमार साहू ने किया। मीडिया प्रभारी सत्य नारायण गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
– Advertisement –