– Advertisement –
Jaunpur News : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लाला बाजार में सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

जानकारी के अनुसार लाला बाजार निवासी धीरज जायसवाल 23 वर्ष पुत्र कामता जायसवाल बाइक से दो अन्य लोगों के साथ फतेहगंज से लौट रहा था। लाला बाजार में महिला को बचाने में एक कार में उसकी बाइक टकरा गई जिससे वह असंतुलित हो गया। बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। धीरज के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर उपनिरीक्षक संतराम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गये। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 991855779
– Advertisement –