– Advertisement –
Jaunpur News : पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में ग्राम मुरारा में बीते 05 सितम्बर की रात्रि केा घर के सामने सो रहे इन्द्रसेन सिंह को जान से मारने की नियत से गोली मार देने के आरोपी अभियुक्त प्रभु सत्यदेव सिंह व निरंजन सिंह निवासी ग्राम नेवादा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर हालपता ग्राम मुरारा थाना केराकत को गिरफ्तार कर लिया।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

वह पुलिस से छिपकर कही जाने की फिराक में था। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए छितौना रेलवे क्रासिंग के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, उनि अजय कुमार शर्मा, कां. प्रभाकर यादव, देवेन्द्र पाल आदि रहे।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
– Advertisement –