– Advertisement –
Jaunpur News : अधिवक्ता संघ का चुनाव 9 सितम्बर को
चंदन अग्रहरी
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें 3 सितम्बर को अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए अधिवक्ता संघ ने पुराने चुनाव अधिकारी द्वारा दिये गये इस्तीफे को मंजूर करते हुए नये चुनाव अधिकारियों की एक टीम गठित की गई जिसमें सदस्य बाबूराम यादव, राम लवट वर्मा, राजकुमार यादव, सुरेंद्र तिवारी, मो. शारिक खान, भारत लाल, सुरेंद्र सिंह को चयनित किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव आगामी 9 सितंबर को सुबह 10 से शाम 3 बजे तक चलेगा। इसके तत्पश्चात मतगणना एव चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी। ज्ञात हो कि 3 सितंबर को हुए अधिवक्ता संघ चुनाव में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था जिसको लेकर चुनाव अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी हुई थी और चुनाव को रद्द करते हुए पुनः चुनाव कराने और चुनाव अधिकारियों को हटाने की मांग अधिवक्ताओं ने किया था।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

– Advertisement –