– Advertisement –
Jaunpur News : नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का हुआ उद्घाटन
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत बोड़ेपुर गांव में भाजपा मछलीशहर मण्डल के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। जानकारी के अनुसार उक्त ग्रामसभा में आंगनबाड़ी का केन्द्र निर्माण कराया गया था।

निर्माण कार्य पूरा होने पर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन करने के लिये भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा मंगलवार को फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही परिसर में पौधरोपण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र नई बिल्डिंग में संचालित होने पर ग्रामीणों में खुशी है। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष अमर बहादुर पटेल, महामंत्री डा. रामचंद्र बिन्द, मुख्य सेविका प्रमिला देवी, कनिष्ठ लिपिक कमल कुमार कसौधन, ग्राम प्रधान भारत बनवासी आदि उपस्थित रहे।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –