– Advertisement –
Jaunpur News : महिलाओं ने किया तीज व्रत का पूजन
विपिन सैनी
जौनपुर। शीतला चौकियां धाम के शीतला माता मंदिर में अखण्ड सौभाग्य का पावन पर्व हरतालिका तीज गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलायें और कुंवारी युवतियों ने शीतला माता मंदिर में दर्शन पूजन किया। वहीं माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना अपने घर व मन्दिरों में की।
– Advertisement –
– Advertisement –
– Advertisement –

सुहागन महिलायें सुखी दाम्पत्य जीवन और पति की लम्बी आयु के लिये निर्जला व्रत रहीं, वहीं कुंवारी युवतियां मनचाहे वर के लिये यह व्रत रही। सबसे कठिन व्रतों में से एक हरतालिका तीज की पूजा में सुहाग की सामग्री की प्रमुखता होती है। हरितालिका तीज व्रत कथा सुनने व पूजन पाठ करने से दाम्पत्य जीवन में भी खुशहाली आती है व भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा दृष्टि सदैव व्रती महिलाओं के जीवन में बनी रहती है।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
– Advertisement –