सोमेश्वर केसरवानी प्रदेश उपाध्यक्ष व महेन्द्र सोनकर बने प्रदेश मंत्री

सोमेश्वर केसरवानी प्रदेश उपाध्यक्ष व महेन्द्र सोनकर बने प्रदेश मंत्री


– Advertisement –

Jaunpur News : सोमेश्वर केसरवानी प्रदेश उपाध्यक्ष और महेन्द्र सोनकर बने प्रदेश मंत्री

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव वृंदावन में सम्पन्न हुआ। जिसमें जनपद से जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन के नेतृत्व में पूरे जनपद से सैकड़ों की संख्या में व्यापारी तथा पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन और नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे जनपद के सभी व्यापारियों की विजय है। हम लोगों ने जितने भी नॉमिनेशन किये सभी पर हम लोगों को विजय हासिल हुआ। जौनपुर व्यापार मंडल से प्रदेश उपाध्यक्ष के लिये सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश मंत्री के पद के लिये महेन्द्र सोनकर ने नामांकन किया था। पदाधिकारियों के परिश्रम और मेहनत के बल पर प्रदेश के दोनों पदाधिकारी निर्विरोध विजयी घोषित किए गए।

– Advertisement –

– Advertisement –

– Advertisement –


वृंदावन उत्तर प्रदेश के चुनाव में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष माया टंडन, युवा जिलाध्यक्ष/युवा प्रदेश संगठन मंत्री संतोष अग्रहरी, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल साहू, नगर महामंत्री (दक्षिणी) मुन्ना लाल अग्रहरी, नगर महामंत्री (उत्तरी) मनोज कुमार साहू, केराकत से बनवारी लाल सेठ,, चंदन केसरी, शाहगंज तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल, सतेंद्र गुप्ता अरविंद अग्रहरि, आशीष बरनवाल, दीपक अग्रहरि, अरुण मोदनवाल, घनश्याम जायसवाल, राजेंद्र कसौधन आदि उपस्थित रहे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 991855779

 

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

बैंक, मॉल, हॉस्पिटल सहित बड़े जगह के प्रतिष्ठान वाले इच्छुक लोग सम्पर्क करें 919506378387

 

– Advertisement –

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट



Source link

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn