दुधमुंहे बच्चे को अज्ञात दम्पति ने छोड़ा, संतोष ने अपनाया

दुधमुंहे बच्चे को अज्ञात दम्पति ने छोड़ा, संतोष ने अपनाया

– Jaunpur Hub –

Jaunpur News : दुधमुंहे बच्चे को अज्ञात दम्पति ने छोड़ा, संतोष ने अपनाया

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में शनिवार की भोर में अज्ञात दम्पती दुधमुंहे बच्चे को छोड़कर चला गया। इसकी जानकारी होने पर समाजसेवी संतोष सोनकर व उनकी पत्नी ने भूख से व्याकुल दुधमुंहे बच्चे को अपना लिया। जानकारी के अनुसार शीतला चौकियां धाम में शनिवार की सुबह करीब 4 बजे भोर में अज्ञात दम्पती गोद में एक दुधमुंहे बच्चा लिये दिनेश कुमार गोस्वामी की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से कहा कि बच्चे को आप संभाले हम दोनों लोग दर्शन पूजन करके आ रहे हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों दम्पति बच्चा लेने नहीं आये।

– Jaunpur Hub –

– Jaunpur Hub –

– Jaunpur Hub –


सुबह होते ही इस घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद क्षेत्र के समाजसेवी संतोष सोनकर व उनकी पत्नी को भूख से व्याकुल दुधमुंहे एक दिन के पैदा हुए बच्चे की रोने आवाज सुनकर रहा नहीं गया। उन्होंने दूधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर अपना लिया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी पर भी दे दिया। बता दें कि संतोष सोनकर को कोई संतान नहीं थी। बच्चे को रोते हुए देखकर उनकी पत्नी का मातृत्व प्रेम जागृत हो गया, बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है। दुधमुंहे बच्चे को देखने की भीड़ संतोष सोनकर के आवास पर लगी हुई है। लोग संतोष की सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं। संतोष सोनकर का कहना है कि माता रानी ने जीवन में सब कुछ दिया केवल दाम्पत्य जीवन में संतान नहीं था। माता रानी जी ने आज गोद में संतान भी दिया। हम व हमारी पत्नी आज बहुत खुश हैं।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 991855779

 

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

बैंक, मॉल, हॉस्पिटल सहित बड़े जगह के प्रतिष्ठान वाले इच्छुक लोग सम्पर्क करें 919506378387

 

– Jaunpur Hub –

JaunpurHub

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn