– Jaunpur Hub –
Jaunpur News : किसी परिचय के मोहताज नहीं थे पंडित यतीन्द्र नाथः श्रीनाथ
यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी की मनायी गयी पुण्यतिथि
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि सोमवार को कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के हाल में सादगी के साथ मनाई गई। उपस्थितजनों ने स्व. त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी और समाज के हित में उनके द्वारा किये गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की। समारोह को संबोधित करते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सह अध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि पंडित यतींद्र नाथ त्रिपाठी किसी परिचय के मोहताज नहीं थे। बार और बेंच के बीच मधुर संबंध बनाना व निर्धन, असहाय, जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क न्याय दिलाना और जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने में उनका कोई सानी नहीं था। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि आम जनता से जुड़ी समस्या बिजली, पानी और प्रदेश के अधिवक्ता साथियों के लिये जब भी लड़ाई लड़ने की बात आती थी तो उसमें त्रिपाठी जी सबसे अग्रणी रहते थे।
– Jaunpur Hub –
– Jaunpur Hub –
– Jaunpur Hub –

विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने पंडित यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी की आम जनता के बीच लोकप्रिय छवि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कलेक्ट्रेट बार के महामंत्री आनंद मिश्र की प्रशंसा किया। कहा कि पंडित यतींद्र नाथ त्रिपाठी के अधूरे सपने को पूर्ण करने के लिये उनके सहयोगी आनंद मिश्र जिस प्रकार से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करके समाज के प्रबुद्ध वर्ग को यहां एकत्रित किये हैं यह बेहद ही सराहनीय कार्य है। समारोह में मौजूद अतिथियों को पंडित यतींद्र नाथ त्रिपाठी की याद में महामंत्री आनंद मिश्र व अजय त्रिपाठी द्वारा स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अनुराग पाण्डेय व संचालन महामंत्री आनंद कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जगत नारायण तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण पाठक, रामआसरे दूबे, संतोष श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री बृजेश यादव, ओम प्रकाश सिंह, रविंद्र नारायण, घनश्याम सिंह, अरुण तिवारी, बृज मोहन शुक्ला, सूर्यमणि चौबे आदि मौजूद रहे।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
– Jaunpur Hub –