अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज ने मनायी डा. रत्नप्पा कुम्भार की 112वीं जयन्ती

अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज ने मनायी डा. रत्नप्पा कुम्भार की 112वीं जयन्ती

– Jaunpur Hub –

Jaunpur News : अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज ने मनायी डा. रत्नप्पा कुम्भार की 112वीं जयन्ती

जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा संविधान सभा सदस्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पद्मश्री डा. रत्नप्पा कुम्भार की 112वीं जयंती सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) गुलाब चंद प्रजापति ने डा. रत्नप्पा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रजापति समाज को जयरत्नप्पा जी का संबोधन करना चाहिये। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश नाथ प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति का सपना पूरा होने जा रहा है। उनका सपना था कि भगवान दक्ष प्रजापति एवं डा. रत्नप्पा कुम्भार की जयंती धूमधाम से मनाई जाय।

– Jaunpur Hub –

– Jaunpur Hub –

– Jaunpur Hub –


विशिष्ट अतिथि कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति एडवोकेट, भागीदारी पार्टी (पी) के जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति, भारतीय समता समाज पार्टी के जिला महासचिव डा. संजीव प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर प्रजापति, रामसरन प्रजापति, सोमारूराम प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि अब सम्पूर्ण भारत में कुम्भार क्रांति आ रही है। आज लोग धूमधाम से डा. रत्नप्पा कुम्भार की जयंती मना रहे हैं।

हम लोगांे को हर सामाजिक कार्य हेतु साहस के साथ सहयोग व समर्थन करना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रशेखर प्रजापति ने किया। संचालन अखिल प्रजापति कुंभकार समाज के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया। कार्यक्रम आयोजक अखिल प्रजापति कुंभकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष व सम्पादक महेंद्र कुमार प्रजापति ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भागीदारी पार्टी (पी) के जिला कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति, रतन प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति, दीपक प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, मिठाईलाल प्रजापति, लक्ष्मन प्रजापति, रीता प्रजापति, सुषमा प्रजापति, सोनी प्रजापति, नीतू, हिमांशी, सीतू, किरन प्रजापति, पूनम, चेतना आदि उपस्थित रहे।

शाहगंज संवाददाता के अनुसार, स्थानीय नगर के आजमगढ़ रोड स्थित सिमरन पैथोलॉजी पर पद्मश्री डा. रत्नप्पा कुम्भार की जयंती उत्तर प्रदेश प्रजापति महासंघ के शाखा शाहगंज के अध्यक्ष डा. सच्चिदानंद सिलाची की अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य वक्ता डा. श्रीनाथ प्रजापति ने डा. रत्नप्पा की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके दिये हुए योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की। डा. सच्चिदानंद सिलाची ने कहा कि पद्मश्री डा. रत्नप्पा कुम्भार ने भारतीय संविधान सभा के सदस्य के रूप में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के साथ मिलकर संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके दिये हुए योगदान को हमेशा याद करना चाहिए। संचालन लाल बहादुर प्रजापति ने किया। इस अवसर पर शैलेंद्र प्रजापति, पप्पू प्रजापति, रतन प्रजापति, जवाहर लाल प्रजापति, मदन प्रजापति, अनिल प्रजापति, राजेश्वर प्रजापति आदि मौजूद रहे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

– Jaunpur Hub –

JaunpurHub

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn