– Jaunpur Hub –
Jaunpur News : भाजपा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का किया आयोजन
चंदन अग्रहरी
शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को नगर पालिका परिषद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर ने कहा कि भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु समाज के प्रबुद्ध लोगों को जोड़कर आगे बढ़ना होगा। भाजपा की लोकप्रियता कार्यप्रणाली को देखते हुए अगली सरकार पूर्ण बहुमत से बनना तय है। समाज के प्रबुद्ध जन पार्टी की पूंजी हैं। उनके प्रयास से पार्टी भारी बहुमत से पुनः लौटेगी।
– Jaunpur Hub –
– Jaunpur Hub –
– Jaunpur Hub –

उन्होंने प्रबुद्ध जनों का पूर्ण सहयोग व समर्थन मांगा। मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष सुरेद्र सिंघानिया, विधानसभा प्रभारी अरुण रॉय, नपा अध्यक्ष गीता जायसवाल ने भी सभा को सम्बोधित किया। अध्यक्षता पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डा. एके सिंह ने किया। संचालन विधानसभा संयोजक बेचन सिंह ने किया। इस अवसर पर सुनील अग्रहरी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, चिंताहरण शर्मा, अंतिम त्रिपाठी, अनुराग अग्रहरी, सर्वेश चौरसिया, अमित शर्मा, विनय सिंह, सतीश सिंह, निदेश गौतम, संदीप जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, कृष्णकांत सोनी, ईशान राम, अर्पित जायसवाल, रीता जायसवाल, विजय लक्ष्मी गुप्ता, रमेश सिंह, रमेश सिंह, पवन पाल, अक्षत अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
– Jaunpur Hub –