रुक रुक कर हो रहे बारिश के चलते कच्चा मकान धराशायी, पति-पत्नी व पुत्री समेत चार की मौत

रुक रुक कर हो रहे बारिश के चलते कच्चा मकान धराशायी, पति-पत्नी व पुत्री समेत चार की मौत

– Jaunpur Hub –

Jaunpur News : रुक रुक कर हो रहे बारिश के चलते कच्चा मकान धराशायी, पति-पत्नी व पुत्री समेत चार की मौत

जौनपुर। रुक-रुककर हो रही बरसात के चलते जगह-जगह कच्चे घर धराशायी होने से दम्पती व पुत्री समेत चार की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायखानी गांव में गुरुवार की तड़के दर्दनाक हादसा हो गया।
शिवबाबू जायसवाल का खाली पड़े जर्जर कच्चे घर की दीवार बगल में रहने वाले अनिल कुमार जायसवाल के कच्चे घर पर गिर पड़ी। अनिल का घर ढह गया। मलबे में दब जाने से उनके 40 वर्षीय छोटे भाई भारत जायसवाल, 36 वर्षीय भयोहू गुलाबा देवी, नौ वर्षीय भतीजी साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। अनिल की पत्नी रेखा देवी व भांजी काजल घायल हो गईं। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।

– Jaunpur Hub –

– Jaunpur Hub –

– Jaunpur Hub –


सिकरारा थाना क्षेत्र के सकलडीहा गांव में रात करीब एक बजे कच्चे घर की दीवार बगल के छप्पर पर गिर गई। छप्पर में सो रही 47 वर्षीय उर्मिला देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई। मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियाव (डिहवा) गांव निवासी राममूर्ति सरोज का कच्चा घर ढह गया। संयोग से खतरा भांपकर घर में सोए स्वजन बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए, लेकिन गृहस्थी के हजारों रुपये मूल्य के सामान नष्ट हो गए। उधर,धर्मापुर क्षेत्र के रत्तीपुर गांव में मड़हा गिरने से सो रहा सोनू कुमार पुत्र मेवालाल घायल हो गया। गृहस्थी के हजारों रुपए मूल्य के सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गए।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

– Jaunpur Hub –

JaunpurHub

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn