कायस्थ महासभा ने मनोनीत पदाधिकारियों का किया स्वागत

कायस्थ महासभा ने मनोनीत पदाधिकारियों का किया स्वागत

– Jaunpur Hub –

Jaunpur News: कायस्थ महासभा ने मनोनीत पदाधिकारियों का किया स्वागत

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित कायस्थ महासभा आपके द्वार कार्यक्रम रविवार को प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव मुन्ना के पॉलिटेक्निक स्थित आवास पर सम्पन्न हुआ। संचालन महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. श्रीवास्तव ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव ने ओलन्दगंज निवासी रवि श्रीवास्तव को महासभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए रवि श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

– Jaunpur Hub –

– Jaunpur Hub –

– Jaunpur Hub –


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज के वरिष्ठ नेता डा. संजय श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष व सचिन श्रीवास्तव, आशीष कुमार श्रीवास्तव व राकेश श्रीवास्तव को जिला सचिव मनोनीत किया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव सभासद, श्रीकांत श्रीवास्तव एडवोकेट, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव, दयाल शरण श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, शरद चंद श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, आशीष कुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 991855779

 

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

बैंक, मॉल, हॉस्पिटल सहित बड़े जगह के प्रतिष्ठान वाले इच्छुक लोग सम्पर्क करें 919506378387

 

– Jaunpur Hub –

JaunpurHub

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn