– Jaunpur Hub –
Jaunpur News: महिला समेत 9 वारण्टी गिरफ्तार
डॉ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में अपराध की रोकथाम तथा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय द्वारा एक महिला समेत नौ वारण्टी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा गया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया गांव निवासी तेज बहादुर यादव तथा बुमकहां निवासिनी परमिला देवी व सरायमोहिउद्दीनपुर निवासी चनई, कमला प्रसाद, जंगीपुर निवासी राम केवल बिन्द, कम्मरपुर निवासी नन्हकू व पलिया निवासी राम निशानी, राम नरायन तथा राजेश हैं।
– Jaunpur Hub –
– Jaunpur Hub –
– Jaunpur Hub –

उक्त वारण्टियों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय, सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी राम दवर यादव, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद व धुरेन्धर प्रसाद तथा हेड कांस्टेबल विजय सिंह, विनोद यादव, प्रेम कुमार सिंह तथा कांस्टेबल अनुराग सिंह व रोहित साहू शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
– Jaunpur Hub –