जनता की भावनाएं भड़का रहे निरोधी दलः प्रियंका गांधी
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। मसौली की पावन धरती पर रफी अहमद की अगुवाई मे आजादी की लडाई लडी गयी। उत्तर प्रदेश की मजबूत संस्कृति है जिसने देश को दिशा दी है। आज देश में सबसे ज्यादा नौजवान उत्तर प्रदेश में है लेकिन नौकरी के अभाव में वह बेरोजगार घूम रहा है। नौकरी मांगने पर उसे पुलिस की लाठी मिल रही है। सिर्फ कांग्रेस के लोग नोटबन्दी से लेकर करोना तक आपके संघर्ष की लड़ाई लडते रहे है।

राजनीति में नेता का धर्म सेवा करना होता है लेकिन राजनैतिक दल विकास का कोई काम नही कर रहे है। सत्ता के लिये धर्म जाति का खेल खेलकर अपका वोट ले लेते है। ये दल आवाम के जज्बातो को भडकाकर वोट लेने का पाप कर रहे है। उक्त उद्गार अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मसौली मे कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में किसान के घरो में हाहाकार मचा है। आज सबसे बडी समस्या छुट््टा जानवरो की है और देश के सर्वज्ञानी अर्न्तयामी प्रधानमंत्री को अन्नदाता की इस समस्या का पता नही है। वह कहते हैं कि छुट्टा जानवरों की समस्या उनके संज्ञान में आयी है। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है।
वहां छुट््टा जानवरों की समस्या थी। हमारी सरकार ने वहां गोबर 2 रूपये किलो खरीदना शुरू किया जिससे वहां की जनता ने अपने जानवरो को घरो में बांधना शुरू कर दिया। कांग्रेस पार्टी की सरकार में बुनकर भाईयो के लिये स्पेशल पैकेज था जो आज नही है। 5 साल से भाजपा की सरकार है और 12 लाख सरकारी नौकरियो के पद खाली है। नौजवान भर्ती की परीक्षा की तैयारी करता है और पेपर लीक हो जाता है जिससे नौजवान, बेरोजगार की परेशानी और मुसीबत बढ़ती है। कांग्रेस की सरकार आने पर हम जाब कलेन्डर बनाकर विज्ञापन से लेकर नियुक्ति तक तारीख देकर नौकरी देगे। भाजपा, सपा, बसपा तीनों पार्टियां जनता की भावनाओं से खेल रही है। सत्ता के लिये विकास का नहीं, भावनाओं को भड़काकर जाति-पाति का सहारा ले कर सत्ता हथिया रही है। इन तीनों दलों ने आपकी भावनाओं से भड़काकर सरकार बनाया है लेकिन यहां की आवाम को कुछ नही मिला। किसान मर रहा है, महिलायें भी रातों को खेतो की रखवाली कर रही है, बेरोजगार सड़कों पर घूम रहा है, उसे नौकरी नहीं मिल रही है और यह राजनैतिक दल सत्ता के लिये धर्म का इस्तेमाल करके पाप कर रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
The post जनता की भावनाएं भड़का रहे निरोधी दलः प्रियंका गांधी appeared first on Tejas Today.